Home » News Update » बोकारो व गोमिया में होगा मॉक ड्रिल: उपायुक्त

बोकारो व गोमिया में होगा मॉक ड्रिल: उपायुक्त

बोकारो व गोमिया में होगा मॉक ड्रिल: उपायुक्त

सायरन बजेगा, राहत कार्य होगा, अग्निशमन और ब्लैकआउट जैसी स्थिति उत्पन्न होगी

यह वास्तविक आपदा नहीं हैं, कृप्या घबराएं नहीं, अपराह्न 04 बजे से 07 बजे तक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें (कार्य स्थान या घर)

 

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव ने मंगलवार को बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बुधवार 07 मई 2025 को देशभर के 244 चिन्हित जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में बोकारो जिले में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिले के बोकारो स्टील प्लांट क्षेत्र एवं गोमिया के आइईएल प्लांट क्षेत्र में मॉक ड्रिल होगा।

 

इसका मकसद यह जांचना है कि जंग जैसे हालात, जैसे कि मिसाइल हमले या हवाई हमलों के दौरान आम जनता कितनी जल्दी अपनी सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो सकती है।

 

इस मॉक ड्रिल में असल हालात जैसे दृश्य पेश किए जाएंगे, मसलन हवाई हमले के सायरन बजेंगे, शहरों की बिजली बंद की जाएंगी, आम लोग शरण लेने का अभ्यास करेंगे और आपातकालीन सेवाएं तुरंत हरकत में आएंगी। इस मॉक ड्रिल का मकसद है अफरा-तफरी से बचाव, घबराहट को कम करना और जानें बचाना है।

 

उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया है कि यह वास्तविक आपदा नहीं हैं, कृप्या घबराएं नहीं। अपराह्न 04 बजे से 07 बजे तक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें (कार्य स्थान या घर), जिला प्रशासन का सहयोग करें।

 

कब क्या – क्या होगा –

 

 

अपराह्न 15:00 – नियंत्रण कक्ष सक्रियण + स्वयंसेवक रिपोर्टिंग।

 

अपराह्न 16:00 – एयर रेड सायरन (नकली) ब्लैकआउट सिमुलेशन शुरू होगा।

 

अपराह्न 16:10 – संचार अभ्यास: रेडियो/हॉटलाइन के माध्यम से भारतीय वायु सेना नोड के साथ लिंक-अप।

 

अपराह्न 16:20 – चिह्नित क्षेत्रों में निकासी शुरू।

 

अपराह्न 16:30 – बचाव अभियान/छलावरण उपाय/छाया नियंत्रण कक्ष अभ्यास।

 

अपराह्न16:45 – ट्राइएज और मेडिकल बचाव सेटअप।

 

अपराह्न 17:00 – सार्वजनिक जागरूकता डेमो (सीपीआर, बंकर, अग्निशामक यंत्र का उपयोग)।

 

अपराह्न 18:00 – परिवहन विचलन योजना की प्रभावशीलता की जाँच।

 

अपराह्न19:00 – पूर्ण अंधेरे में ब्लैकआउट की प्रभावशीलता की जाँच और ड्रोन वीडियोग्राफी।

 

 

उक्त मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड्स, नेशनल कैडेट कोर (NCC), नेशनल सर्विस स्कीम (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) और स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसको लेकर प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है।

 

ब्युरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal