Home » Uncategorized » झारखंड ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अबतक जीते 8 पदक, नए एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत

झारखंड ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अबतक जीते 8 पदक, नए एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत

मो शाहबान

चतरा: बिहार एवं दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड के युवा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 8 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें साइक्लिंग, गटका, तीरंदाजी का पदक शामिल हैं, जिसने राज्य का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।

किस खेल में कितने मेडल जीते झारखंड के खिलाड़ी

गतका

गया में आयोजित गतका प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में झारखंड की जेबा नाज, साक्षी श्रीवास्तव एवं काजल कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 81- 43 से पराजित कर *स्वर्ण* पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं गतका बालक में तरुण कुमार, वेदांत भारद्वाज एवं रणवीर ठाकुर ने *कांस्य* पदक जीता।

*तीरंदाजी*

भागलपुर में आयोजित तीरंदाजी के बालक वर्ग में दिव्यांशु ने *रजत पदक* जीता।

वही बालिका वर्ग में तमन्ना वर्मा ने *कांस्य पदक* जीता।

*साइक्लिंग*

नई दिल्ली में आयोजित बालक ट्रैक साइक्लिंग 200 मीटर में विकास उरांव ने *रजत पदक*

वही बालिका ट्रैक साइक्लिंग 200 मीटर में सबीना कुमारी ने *कांस्य पदक* जीती

झारखंड टीम के नोडल पदाधिकार तुषार राय ने बताया कि झारखंड बालिका हॉकी टीम ने महाराष्ट्र टीम को 4- 0 से पराजित कर जीत के साथ शुरुवात की।इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, सांसद विजय हांसदा,खेल निदेशक संदीप कुमार,उपनिदेशक राजेश कुमार,जिला खेल पदाधिकारी चतरा सह चीफ डी मिशन तुषार राय, साझा के मणिकांत , देवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार पाठक,विजय शंकर सिंह,धर्मेंद्र सिंह, रणवीर सिंह,चंद्र बहादुर सिंह,राजकुमार मेहता, सतविंदर कौर, प्रोन्नति रानी समेत खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal