Home » News Update » सभी प्रखंडों में आधार शिविर का हो रहा आयोजन।

सभी प्रखंडों में आधार शिविर का हो रहा आयोजन।

सभी प्रखंडों में आधार शिविर का हो रहा आयोजन

काफी संख्या में आमजनों ने कराया आधार का निबंधन और आधार को अपडेट

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर शिविर का किया जा रहा आयोजन, आगामी 17 मई 2025 तक होगा आयोजन। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले के विभिन्न बैंकों/पोस्ट ऑफिस/प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में संचालित आधार पंजीकरण/सुधार केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त विशेष शिविर आगामी 17 मई 2025 तक सतत जारी रहेगा। आयोजित विशेष शिविर में लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। आमजन नया आधार पंजीकरण कराने के साथ ही आधार को अपडेट (संशोधन) करा रहें हैं। 

आधार को लेकर आयोजित विशेष शिविर का सभी बीडीओ – सीओ ने अपने – अपने प्रखंडों में निगरानी किया। वहीं, यूआइडी के डीपीओ ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष अभियान को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिया। उल्लेखनीय हो कि, सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु आधार कार्ड लाभुकों के पास होना अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए आमजनों से अपील है कि वह शिविर में शामिल होकर अपना आधार कार्ड बनाएं एवं अपडेट करें। 05 मई 2025 से आयोजित इस विशेष शिविर में अब तक कुल 335 लोगों ने अपना नया आधार कार्ड बनाया एवं 2251 लोगों ने अपने आधार में नाम/मोबाइल नंबर/ई-मेल आइडी आदि को अपडेट (संशोधित) कराया है।

 

ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal