Home » News Update » गृह निर्माण सहकारी समिति की हुई बैठक। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करने को कहा।

गृह निर्माण सहकारी समिति की हुई बैठक। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करने को कहा।

गृह निर्माण सहकारी समिति की हुई बैठक।

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करने को कहा।

बोकारो: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय सभागार में बोकारो जिला अंतर्गत सभी गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष,सचिव,प्रबंधक के साथ पर्यावरण सह प्रदूषण से संबंधित बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया ने किया। मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार उपस्थित थे। बैठक में गृह निर्माण समितियों द्वारा उत्सर्जित प्रदूषित जल का ट्रीटमेंट,जल संरक्षण संबंधी उपाय पर विमर्श,कचरों का निस्तारण हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के अधिष्ठापन, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण करने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिया गया।

– गृह निर्माण सहकारी समिति के प्रत्येक घर में सॉक्पिट बनाना आवश्यक है।

– कचरा निस्तारण के लिए प्रत्येक समिति सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का अधिष्ठापन करें।

– घरों से निकलने वाले प्रदूषित जल के ट्रीटमेंट के लिए प्रत्येक समिति वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अधिष्ठापन अविलंब करें।

– साफ सफाई के लिए समुचित व्यवस्था प्रत्येक समिति करें।

– समिति के खाली स्थानों,घरों,पार्कों आदि में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण करें।- समय समय पर प्रदूषण और पर्यावरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाय। मौके पर समिति सदस्यों को पर्यावरण,प्रदूषण के प्रावधानों के कानूनी पहलुओं और इससे संबंधी जुर्माना/दंड अधिरोपण के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभी गृह निर्माण सहकारी के अध्यक्ष/ प्रबंधक /सचिव आदि ने भी अपने विचार- व्यक्त किया।

ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal