प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), नबीनगर में एक महत्वपूर्ण आयोजन के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री राजनरायण राय द्वारा बीपीएससी टीआर-3 के तहत चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कुल 87 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से शिक्षिका रेणु यादव, सुनीता कुमारी, पुनम कुमारी, आनंद कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी नव नियुक्त शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह झलक रहा था।
कार्यक्रम में लेखा पाल सौरभ कुमार, राजेश कुमार एवं धनंजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने आयोजन की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनसे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
लाइव 11न्यूज़
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
