Home » News Update » जमशेदपुर में दो दिन चला माधुरी का जश्न, जरूरतमंदों के लिए बना यादगार

जमशेदपुर में दो दिन चला माधुरी का जश्न, जरूरतमंदों के लिए बना यादगार

झारखंड, जमशेदपुर- बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर जमशेदपुर के चर्चित प्रशंसक पप्पू सरदार ने इस बार भी अपने खास अंदाज़ में जश्न मनाया। दो दिवसीय इस आयोजन में सामूहिक विवाह से लेकर चाट वितरण और दिव्यांगों के साथ सेलिब्रेशन तक, सब कुछ रहा बेहद खास।

जमशेदपुर के साकची हंडी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान एक बार फिर बनी जश्न का गवाह, मौका था माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का। पप्पू सरदार ने इस बार दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया।

पहले दिन बुधवार को शाम 4 बजे पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना की गई। वहीं शाम 6 बजे डॉली एंड रीता महिला मंडली ने शिव चर्चा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद रात 10 बजे हुआ आयोजन का सबसे भावुक पल—तीन जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह। सुलोचना प्रमाणिक और खाकन मद्रिना, रेखा कुमारी और नवीन डे, तथा सुमिता तंतुबाई और नयन तंतुबाई ने एक-दूसरे का हाथ थामा, और विवाह की रस्में निभाईं। शादी में परिजन और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

रात 12 बजे नवविवाहित जोड़ों ने मिलकर केक काटा और माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाया। पप्पू सरदार ने तीनों जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक घरेलू सामान उपहार में दिए।

गुरुवार को भी जारी रहा जश्न।

सुबह 11 बजे पप्पू सरदार करनडीह स्थित चेशायर होम पहुंचे, जहां दिव्यांगों के साथ उन्होंने भोजन किया और उपहार बांटे।

और फिर, हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार की शाम को होगा निःशुल्क चाट वितरण का आयोजन। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को समर्पित इस अनोखे जश्न की चर्चा पूरे शहर में है।

हर साल पप्पू सरदार जिस तरह माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ते हैं, वह वाकई सराहनीय है।

 

लाइव 11 न्यूज़

जमशेदपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal