Home » News Update » स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन…

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन…

बेरमो – दाघानि बोताविके के तकनीकी भवन के प्रांगण में शुक्रवार की सुबह स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ ग्रहण के उपरांत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की आदतों को अपनाने और गंभीरता से अनुपालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मधुकर श्रीवास्तव,महाप्रबंधक (ए एच पी) राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) काली चरण शर्मा, उप महाप्रबंधक (यां) अजय केश, उप महाप्रबंधक (यां) एम मुरस्कर, उप महाप्रबंधक (यां) सौमेन मंडल, सहायक प्रबंधक (एचआर), मो.एसएए अशरफ, सहायक प्रबंधक (संरक्षा) अशोक कुमार चौबे आदि सहित अनेकों अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नियंत्रक (यां) दीनानाथ शर्मा द्वारा किया गया।

परियोजना मे स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई तक मनाया जा रहा है। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए है, जिनमें डीवीसी कर्मी, छात्र और स्थानीय समुदाय की विशेष भागीदारी रहेगी।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal