Home » News Update » हेसला जनता नगर में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए के जेवरात की चोरी

हेसला जनता नगर में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए के जेवरात की चोरी

Patratu: पतरातू थाना के हेसला जनता नगर में दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवरात की चोरी हो गई। चोर लगभग पांच हजार रुपए नगद भी ले उड़े। सूचना मिलने पर पतरातू पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह,थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। इस बारे में प्रवीण कुमार ने पतरातू थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि वह आदर्श शिशु मंदिर स्कूल का संचालक है। उनके पिता और पत्नी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए आवास में ताला बंद कर गए थे। बताया है कि स्कूल समापन के बाद जब उसकी पत्नी अपने आवास में पहुंची तो देखा की आवास में लगा हुआ ताला टूटा हुआ। कमरे में मौजूद अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। अलमारी में रखे गए लाखों रुपए का सोने का गहना गायब है। जिसमें झुमका, मांग टीका, नथिया, गले का चैन, अंगूठी चूड़ी सभी सोने के जेवर गायब है। साथ ही अलमीरा मेरा रखा हुआ नगद पांच हजार रुपया भी गायब है। जबकि अलमारी में रखा हुआ लगभग सभी चांदी के जेवर इधर-उधर बिखरे हुए हैं। साथ कुछ चांदी के जेवर आवास के बाहर फेंक दिया गया है।

पतरातू पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई।

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal