Home » News Update » एयरोसोफ्ट कौशल केंद्र, रामगढ़ में “स्टार एलुमनाई एवं प्लेसमेंट ड्राइव” का सफल आयोजन

एयरोसोफ्ट कौशल केंद्र, रामगढ़ में “स्टार एलुमनाई एवं प्लेसमेंट ड्राइव” का सफल आयोजन

रामगढ़: मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित “सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना” के तहत एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मारंग मरचा, चितरपुर, रामगढ़ में एकदिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव एवं स्टार एलुमनाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ स्किल ऑफिसर श्री मनोज कुमार, प्रोजेक्ट असिस्टेंट श्री कुलदीप सिंह, एवं स्थानीय मुखिया श्रीमती बसंती देवी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में देश की तीन नामी कंपनियों – KPR Sugar & Apparels Limited (तिरुपुर, तमिलनाडु), 2050 हेल्थकेयर, एवं एयरटेल भारती ने भाग लिया। कंपनियों ने अपने जॉब ओपनिंग्स, वेतन ढांचा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 210 अभ्यर्थियों में से 45 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के स्टार एलुमनाई के रूप में सुनिधि कुमारी, रीता कुमारी एवं आशा कुमारी को सम्मानित किया गया। ये सभी पूर्व प्रशिक्षार्थी KPR Sugar & Apparels Limited में क्रमशः 20, 17 और 15 महीने कार्य कर अब घर लौटी हैं। इन्हें गिफ्ट, अनुभव प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, एलुमनाई के साथ आए अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्किल ऑफिसर ने मुख्यमंत्री सारथी योजना की जानकारी दी एवं अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन सेंटर मैनेजर श्री इंद्रदेव वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर केंद्र के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

लाइव 11 न्यूज़

रामगढ़ से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal