Home » News Update » जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक

चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में राज्य योजना अनावद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं के चयन हेतु जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागो से प्राप्त अनावद्ध निधि से कार्यान्वयन हेतु कुल 123 योजनाओं को रखा गया। जिसमें चापाकल अधिष्ठापन कार्य, पीसीसी पथ निर्माण, सोलर आधारित स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन कार्य, पुल, पुलिया, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, सामुदायिक भवन का निर्माण व अन्य योजनाओं जो माननीय एवं अन्य पदाधिकारियों से प्राप्त हुआ है के संबंध में पारित करने हेतु विचार विमर्श की गई। उपायुक्त चतरा द्वारा निदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 की योजनाएं जो पूर्ण अभी तक नही किया गया है उसे पूर्ण करने का निदेश सभी संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाई प्रमण्डल, कार्यपालक अभियता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, चतरा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal