Home » News Update » सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में

कोल परियोजना क्षेत्र में स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच समेत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक।

परियोजना द्वारा सड़क के किनारे सुरक्षा नियम बोर्ड, गति सीमा संकेत, रिफ्लेक्टिव टेप समेत अन्य कार्य किए जा रहे है।

लापरवाह कोयला लोड वाहनों को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट:- सन्नी राज

चतरा: जिले के सिमरिया अनुमंडल समीप सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज की अध्यक्षता में कुल परियोजना क्षेत्र में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अनुमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक 15 मई 2025 को की गई थी। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने परियोजनाओं के पदाधिकारियों को साफ शब्द में निर्देशित करते हुए कहा कि वाहन चालकों के लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की सूचना मिलते रहती है। इसपर नियंत्रण लगाने हेतु अभियान मोड में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करें और इसके अलावे परियोजना क्षेत्र में निरंतर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच, ओवर स्पीड जांच करें और दृश्यता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सड़क के किनारे सुरक्षा नियम बोर्ड, गति सीमा संकेत, रिफ्लेक्टिव टेप लगाना सुनिश्चित करें।

अनुमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के कोल परियोजना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु परियोजना के अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा वाहनों का स्पीड जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही दृश्यता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सड़क के किनारे सुरक्षा नियम बोर्ड, गति सीमा संकेत, रिफ्लेक्टिव टेप समेत अन्य कार्य किए जा रहे है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal