Home » News Update » अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।

अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।

चतरा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने खनिजों के अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की।बैठक में सर्वप्रथम 29 अप्रैल 2025 में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक कई दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली द्वारा बताया गया कि विगत बैठक में दिये गए निदेश के अनुपालन में सीसीएल आम्रपाली प्रबंधन द्वारा फॉग कैनन -2 का उद्धाधन कर परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। आम्रपाली में रोड स्वीपिंग मशीन अभी आना बाकी है, जिसका परचेज ऑर्डर सीसीएल मुख्यालय से निर्गत किया जा चुका है। यथाशीघ्र उपलब्ध करने हेतु मुख्यालय से आग्रह किया गया है। इस पर उप विकास आयुक्त, चतरा द्वारा निदेशित किया गया प्रबंधन द्वारा संचालित फॉग कैनन में जीपीएस मशीन का अधिष्ठापन करायेंगे तथा रोड स्वीपिंग मशीनों को शीघ्र ऑपरेशनल करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में कोयला लदे वाहनों से टण्डवा सिमरिया रोड में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए। सीसीएल प्रबंधन को निदेशित किया गया कि कोयला परिवहन कर रहे ट्रांसपाटर्स को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दें। सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी, जिला चतरा को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत खनिज लदे वाहनों की जाँच में ई-परिवहन चालान की वैधता / ई-चालान पुनरावृत्ति / ओवर लोडिंगआदि बिन्दुओं की सघनता से जांच करेंगे। अनिबंधित वाहनों अथवा 18 वर्ष के कम आयु के चालकों के द्वारा खनिज लदे वाहनों के परिचालन करते पाये जाने पर वाहन को जप्त कर स्थानीय थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा को सूचित करेंगे। आंचलवार समीक्षा में अवैध खनन / परिवहन के विरूद्ध धीमी कार्रवाई पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को विशेषकर सभी अँचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू/पत्थर / कोयला खनिज के मामले में अवैधकर्त्ता के विरूद्ध प्राथमिकी/नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध माह- अप्रैल तक का तुलनात्मक कार्रवाई प्रतिवेदन की जानकारी देते हुए कहा वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अप्रैल माह में खनिज लोड पकड़े गए 18 वाहनों को जप्त करते हुए 11 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अवैध परिवहन में 30 वाहनों को जप्त करते हुए जुर्माना राशि की वसूली 651830 रुपया की गई थी। वहीं 2025 – 26 अप्रैल माह में खनिज लोड 15 वाहनों को जप्त करते हुए 09 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन में कुल जप्त 14 वाहनों से 306212 रुपया की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, टंडवा कोल परियोजनाओं के अधिकारी, सभी संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal