टंडवा: स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम तंडवा प्रखंड के बाजार टांड में आयोजित किया गया, जिसमें मुखिया सहित स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। नाटक के माध्यम से साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा (NKSTPP) द्वारा यह पहल समुदाय को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे जनकल्याणकारी अभियानों का हिस्सा है, जो संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
