Home » News Update » श्रमिक नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 35 वां पुण्यतिथि मना।

श्रमिक नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 35 वां पुण्यतिथि मना।

ईश्वरी बाबू समाज सेवा में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते थे। आशीष।

श्रमिक नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 35 वां पुण्यतिथि मना।

शिक्षित समाज से सभ्य समाज का निर्माण। अजय।

बेरमो: कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह का 35 वा पुण्यतिथि पुत्र अजय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय पर मनाया गया वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता वेदव्यास चौबे ने कहा ईश्वरी बाबू क्षेत्र में हमेशा हर सामाजिक कार्यों में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वाह करते थे। समाज को हमेशा सही दिशा और मार्गदर्शन देने का कार्य किये। ट्रेड यूनियन में इन्होंने ईमानदारी के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। सभी श्रमिक संगठन के लोग उनके कुशल व्यवहार मृद भाषी स्वभाव होने के कारण सभी लोग कायल रहते थे। सामाजिक, धार्मिक, ट्रेड यूनियन में उनकी भूमिका क्षेत्र में अजय अमर है। हर वर्ग हर क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा एक अभिभावक की तरह होती थी। आज तक उनकी कमी हम लोग महसूस करते हैं। उनकी कीर्ति अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती है। श्रमिक नेता एवं स्वर्गीय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह ने कहा पिता से मिली प्रेरणा सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है। पिता का सपना शिक्षा को बढ़ावा देकर सभ्य तथा मजबूत समाज का निर्माण हो हमेशा उनकी सोच रहती थी। शिक्षा के लिए कई स्कूल के निर्माण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह की थी। अपने पैतृक गांव से लेकर कथारा में भी शिक्षा को लेकर स्कूल का निर्माण एवं व्यवस्था में बड़ी भूमिका का निर्वाह किए थे। पैतृक गांव पर अपनी निजी जमीन को सरकार के खाते में दान में देकर स्कूल का निर्माण करवाया था। जिस स्कूल का उद्घाटन एकत्रित बिहार के मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह के गरिमा मय उपस्थिति में संपन्न हो सका था। पिता से मिली प्रेरणा अच्छे कार्यों के लिए आत्म बल को मजबूती प्रदान करता है। सदैव उनके मार्गदर्शन पर चलकर दबे कुचले असहाय का आवाज बना पसंद करता हूं। मुझे लगता है इसकी प्रेरणा कहीं ना कहीं मेरे पिता के आदर्श में से एक है। पिता तो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कीर्ति मेरे परिवार का सम्मान बढ़ता है। जो मेरे परिवार के लिए गौरव है। उसे कायम रखना हर हाल में हमारा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से परिजन पुत्र राम तपस्या सिंह,विजय कुमार सिंह,पौत्र स्वयं सिंह,पुत्रवधू ममता देवी,अर्चना सिंह,ममता सिंह,पौत्री शगुन सिंह,आशीष चक्रवर्ती,चंद्रशेखर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी,देवाशीष आश, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी,अरुण सिंह, प्रवीण सिंह,कमल कान्त, सिंह,रमाकांत सिंह,विजय यादव, सविता सिंन्हा,संतोष सिंन्हा, संतोष राम गोड,अर्जुन करमाली शामिल थे।

ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal