Home » News Update » पिछरी में एलपीजी गैस वाहन दुर्घटनाग्रस्त

पिछरी में एलपीजी गैस वाहन दुर्घटनाग्रस्त 

बेरमो :-फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग के पिछरी जेहरास्थल के समीप देर रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार एलपीजी गैस लदे मिनी ट्रक ओवरटेक करने के दौरान दूसरे गैस वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक वाहन को बीच सड़क खड़े कर चालक मौका देख फरार हो गया। दुर्घटना में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पेटरवार थाना को दुर्घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एलपीजी गैस लदे मिनी ट्रक संख्या जेएच 10 बी वी 3397 बोकारो की ओर से फुसरो की ओर जा रहा है। वही मिनी ट्रक के दूसरे एलपीजी गैस लदे ट्रक से जेहरास्थल के पास पुलिया के समीप ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा है। आगे की ओर चल रहे ट्रक की गति जब धीमा हुआ तब पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal