Home » News Update » सीसीएल की कुव्यवस्था का दंश झेल रहा है सीसीएल कामगार। अजय, एक ही पद पर 10 वर्षों से है कार्यरत।

सीसीएल की कुव्यवस्था का दंश झेल रहा है सीसीएल कामगार। अजय, एक ही पद पर 10 वर्षों से है कार्यरत। 

सीसीएल की कुव्यवस्था का दंश झेल रहा है सीसीएल कामगार। अजय,

एक ही पद पर 10 वर्षों से है कार्यरत। 

94 में नियुक्ति हुई और अब कैटिगरी 1 के ही पद पर अवकाश प्राप्त होने के कगार पर।

Bermo: कथारा वाशरी में जेनरल मजदूर वन के पद पर कार्य रत बैजनाथ यादव की नियुक्ति वर्ष 1994 में पी आर डब्लू के पद पर हुई थी। 13 वर्ष पूर्व पी आर डब्लू से जनरल मजदूर कैटिगरी वन बनाया गया। और उसे समय से कैटिगरी 1 मजदूर के ही पद पर कार्यरत है। विडमना है यादव के साथ नियुक्ति में शामिल हुए लोग कोई फीटर कोई वेल्डर कोई ऑपरेटर तथा अन्य पद पर कार्यरत हैं। लेकिन सीसीएल प्रबंधन का कोप भाजन उक्त कामगार बना हुआ है। विडमना है वेतन समझौता में सेवा काल में मजदूर को कम से कम चार पदोन्नति दिए जाने का सहमति हुई है। लेकिन सेवा में योगदान देने के बाद अवकाश प्राप्त होने तक बैजनाथ यादव को पदोन्नति से दूर रखा गया। जो मजदूर के भावना के साथ खिलवाड़ करके मजदूर का शोषण किया गया है। यह प्रबंधन का भावना मजदूरों के अधिकार से वंचित किए जाने का है। इस संदर्भ में आरसीएमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने सीसीएल के निर्देशक कार्मिक एवं क्षेत्र के महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षण करते हुए शोषित पीड़ित मजदूर को राहत दिए जाने का मांग किया है। समय पर मजदूर को न्याय नहीं मिला तो मजदूर के अधिकार की रक्षा के लिए संगठन प्रबंधन को मजबूर करेगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal