Home » News Update » भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा शिविर का आयोजन।

भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा शिविर का आयोजन।

तेनुघाट (बोकारो): अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने बताया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देश के पर शुक्रवार 06 जून को तेनुघाट सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने दी और आगे बताया कि उपायुक्त महोदय ने आमजनों से आगे बढ़ कर रक्त दान करने का अपील किया है। साथ उन्होंने

बताया कि रक्त कोई फैक्ट्री या लैब में तैयार नहीं किया जा सकता है। बॉर्डर पर लड़ रहे सैनिक जो हम सबों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों से लड़ रहे गोली बारी में जख्मी हुई सिपाहियों रक्त की आवश्यकता होती है, तथा जरूरत मन्द को रक्त की आवश्यकता होती है।दान किया गया रक्त से ही उनका जान बचाया जा सकता है। ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि रक्त दान करने से कमजोरी आ जाती है, जों कि पूरी तरह से गलत धारणा है। आज के समय में विज्ञान यह प्रमाणित कर चुका है कि रक्त दान करने से शरीर और भी ऊर्जावान होता है। कई मायने में शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने का बेहतर उपाय है। हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है सही मायने में रक्त दान जीवनदान देने जैसा है। आप सबों से अपील है रक्त दान शिविर में शामिल होकर रक्त दान करे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal