Home » News Update » हेसातु में पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु द्वारा पौधारोपण किया गया।

हेसातु में पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु द्वारा पौधारोपण किया गया।

टंडवा(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हेसातु में पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु टंडवा, में पूर्ववर्ती छात्र संघ हेसातु के द्वारा पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय के इको क्लब की सराह नीय कार्य से प्रभावित होकर और इस कार्य को प्रोत्साहित करने और संवर्धन हेतु पौधा रोपण में गड्ढे की खुदाई कार्य को सरल और सहज बनाने के लिए बलवान कम्पनी का 63CC का पेट्रोल चालित अर्थ ओगर मशीन और उसका बीट सप्रेम भेंट की। तत्पश्चात् पूर्ववर्ती छात्र संघ के उपस्थित सदस्यों ने शिक्षक बिनेश्वर कुमार को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया और सबों ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर इस पुनीत अवसर पर पौधा रोपण भी किया और जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। इस पहल हेतु पूर्ववर्ती छात्रों में पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह एवं सुमन कुमार सिंह, शिक्षक अजित कुमार सिंह, योगेन्द्र साव, संजय कुमार वर्मा, अंजय कुमार वर्मा , गृह रक्षा वाहिनी के सिपाही शेखर वर्मा और सत्यम कुमार सिंह तथा अन्य व्यवसायों से जुड़े रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप साव ने महती भूमिका निभाई।वही शिक्षक बिनेश्वर कुमार समस्त विद्यालय परिवार की ओर से इन्हें पर्यावरण संरक्षण में संवर्धन हेतु इस महती सहयोग के लिए दिल से आभार किया। धरती माता करे पुकार। हरा भरा कर दो संसार।। हम सबने ठाना है।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal