तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तेनुघाट पंचायत स्थित विश्व प्रसिद्ध तेनुघाट डैम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो के देख रख में नमामि गंगे कार्य क्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार योजना है कि जितने भी नदी, तालाब एवं जल स्रोत के माध्यम है उसे साफ सफाई कर स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा। तथा पर्यावरण दिवस पर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों वृक्षा रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी रोजगार सेवक,पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया अरविंद मुर्म सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
