बेरमो: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने चिल्ड्रेन पार्क में पौधे लगाकर इस आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और सभी अधिकारी और कर्मचारी इसे पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
उन्होंने नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया और कहा कि नीम का पौधा पर्यावरण के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसके अलावा डॉक्टर प्रकाश नायक, प्रबंधक रबी रंजन, कार्यपालक सीएसआर सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंहा, डीवीसी स्कूल के भरत महतो, राजेश्वर रजक, मुनेश्वर, हॉस्पिटल के विवेक, दिनेश किस्कू, राकेश कुमार, राकेश भास्कर, गोपाल प्रसाद आदि ने भी पौधे लगाए।
इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आम जनता से भी इसमें सहयोग करने की अपील की।
बाइट – राणा रणजीत सिंह (परियोजना प्रधान कोनार डेम )
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
