Home » News Update » त्रिपक्षीय वार्ता में ऐश पोंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग पर महत्वपूर्ण निर्णय

त्रिपक्षीय वार्ता में ऐश पोंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग पर महत्वपूर्ण निर्णय

बेरमो : एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में डीवीसी प्रबंधन, बेरमो हाइवा एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टर पक्ष के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ऐश पोंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग अंडरलोड होगी और लोकल गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में डीवीसी प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, मुरस्कर साहब, संजीव कुमार उपस्थित थे, जबकि बेरमो हाइवा एसोसिएशन की ओर से गुलेश्वर महतो, सम्भू महतो, भोला तुरी, नरेश प्रजापति और मुन्ना कुमार ने भाग लिया। विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विकास सिंह (बब्लू सिंह) मुखिया और सदन सिंह उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में जो भी टेंडर होगा, उसमें भी सभी गाड़ियाँ अंडरलोड ही चलेंगी। इसके अलावा, जो भी गाड़ियाँ नियम के विरुद्ध पायी जाएंगी, उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal