Home » News Update » चतरा में अवैध अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 2.225 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

चतरा में अवैध अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 2.225 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

मो शाहबान

चतरा: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारीयातु गांव के पास चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क किनारे 2.225 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुखराम हस्सा पूर्ती (22 वर्ष), निवासी केवरा, मुरहु थाना, खुंटी जिला के रूप में हुई है।

सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर थाना पुलिस ने छापामारी की। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह खुंटी से अवैध अफीम लाकर गिद्धौर में सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.225 किलो अफीम, एक मोबाइल फोन और एक पीठू बैग बरामद किया।

गिद्धौर थाना में अभियुक्त के खिलाफ कांड संख्या 45/25, दिनांक 17.06.2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b)/22(c)/27(a)/28/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

– शुभम कुमार खंडेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया

– सनोज चौधरी, पुलिस निरीक्षक, चतरा

– कुमार गौतम, थाना प्रभारी, गिद्धौर

– सोनी खलखो, पुलिस अवर निरीक्षक, गिद्धौर

– गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार

चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal