Home » News Update » Chatra: 15 से 30 जून 2025 तक चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष विशेष अभियान की हुई प्रखंडवार समीक्षा।

Chatra: 15 से 30 जून 2025 तक चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष विशेष अभियान की हुई प्रखंडवार समीक्षा।

मो शाहबान

चतरा: मंगलवार को देर शाम उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक में मुख्य रूप से 15 से 30 जून 2025 तक चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष विशेष अभियान के तहत जिले भर के आदिम जनजाति टोलों में लगाए जा रहे शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्रखंडवार समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय समाज में जागरूकता का विस्तार और सरकारी लाभों की सीधी पहुंच, विशेष रूप से दुर्बल जनजातीय समूहों(PVTGs) को सशक्त करना है।

*16 जून से सभी प्रखंडों के पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन*

जनता दरबार एवं अन्य स्त्रोतों से आयुष्मान कार्ड नहीं होने के कारण जरूरतमंदो को इसका लाभ प्राप्त नहीं होने से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे थे। इसके निष्पादन के लिए धरती आबा उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड एवं इसके निमित राशन कार्ड में आवश्यक सुधार करने तथा सिकल सेल (एनीमिया) आदि के स्क्रीनिंग हेतु 16 तारीख से रोस्टर अनुसार सभी प्रखंडों के पंचायतो में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 तारीख को पहले दिन चतरा प्रखंड के लेम एवं ब्रह्मणा पंचायत सचिवालय, गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पंचायत, हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा एवं नावाडीह पनारी, प्रतापपुर प्रखंड के घोड़दौड़ एवं चंद्रगोविंदपुर, कुंदा प्रखंड के कुंदा पंचायत,लावालौंग प्रखंड के रिमी एवं सिलदाग, सिमरिया का जिरवा खुर्द एवं जबड़ा, इटखोरी प्रखंड के कोनी एवं धुना, मयूरहंड प्रखंड के कदगांवाकला एवं फुलांग, कान्हाचट्टी के बैंगोकला एवं कोल्हैया, पत्थलगड्डा के नावाडीह, टंडवा प्रखंड के राहम एवं सराढू पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। वहीं 17 तारीख को चतरा प्रखंड के मोकतमा एवं डाढा, गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी, हंटरगंज प्रखंड के जबड़ा एवं मीरपुर, प्रतापपुर प्रखंड के टंडवा एवं चंद्रगोविंदपुर, कुंदा प्रखंड के सिकीदाग, लावालौंग प्रखंड माधनिया और लावालौंग, सिमरिया के कसारी एवं सेरंदाग, इटखोरी के इटखोरी एवं तोनाटांड, मयूरहंड के पीटादारी एवं सोकी, कान्हाचट्टी के तुलबुल और राजपुर, पत्थलगड्डा के बरवाडीह, टंडवा के कोयद और किचटो पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया गया।

आज चतरा प्रखंड के सिकीद एवं बरैनी, गिद्धौर के मझगांवा, हंटरगंज के गेरूवा एवं लेंजना, प्रतापपुर के जोगीडीह एवं एघारा, कुंदा का मरगडा, लावालौंग के कोलकोलेकला, सिमरिया के बानासांडी एवं पगार, इटखोरी के पितिज एवं हलमता, मयूरहंड के पन्दनी एवं बेलखोरी, कान्हाचट्टी के चीरीदीरी एवं मदगडा, पत्थलगड्डा के सिंघानी, टंडवा के बेती एवं मिश्रौल में किया जा रहा है।

*बैठक में निर्देश*

उपायुक्त ने बैठक में 17 तारीख तक के आयोजित शिविर का पंचायतवार जानकारी लिया और उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त शिविर के आयोजन का उद्देश्य शत प्रतिशत पात्रता रखने वाले लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित करना और आयुष्मान कार्ड योजना के प्रति जागरूक करना है। जिससे लाभुक आयुष्मान कार्ड बनवा कर बीमार होने के स्थिति में इसका लाभ ले सके। इसके लिए अभियान मोड में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उक्त कैंप की जानकारी पहुंचाते हुए लाभुकों को लाभान्वित करें ।अगर आयुष्मान कार्ड बनाने या शिविर में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो अविलंब संबंधित पदाधिकारी से समन्वय बनाते हुए उसका निष्पादन करें। साथ ही सभी पंचायत में बैठने वाले सीएससी भीएलई को लक्ष्य भी निर्धारित करने की बात कही। आगे उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज को प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा भी करने का निर्देश दिया गया।

*19 तारीख गुरुवार को यहां लगेंगे कैंप*

बताते चले कि 19 तारीख गुरुवार को चतरा प्रखंड के पाराडीह एवं आरा, गिद्धौर के पहरा, हंटरगंज के औरू एवं बलूरी, प्रतापपुर के डुमरवार एवं बरूरा, कुंदा के बौधाडीह, लावालौंग के कटिया, सिमरिया के सबानो एवं बन्हे, इटखोरी शहरजाम एवं धनखेरी, मयूरहंड के मयूरहंड एवं हुसिया, कान्हाचट्टी के कैण्डीनगर एवं बकचूमा, पत्थलगड्डा के नोनगांव, टंडवा प्रखंड के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह एवं कबरा पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

20 तारीख को चतरा के देवरिया एवं गोढाई, गिद्धौर के बारियातु, हंटरगंज के गेजना एवं पाण्डेयपुरा खुर्द, प्रतापपुर के योगीयारा एवं सिजुआ, कुंदा के नवादा, लावालौंग के हेडुम, सिमरिया के बानासांडी एवं पगार, मयूरहंड के करमा एवं मझगांवा, इटखोरी के मलकपुर एवं परसौनी, कान्हाचट्टी के चारू एवं जमरीबक्सपूरा, पत्थलगड्डा के मेराल, टंडवा के पोकला उर्फ कसियाडीह एवं गाडीलौग के पंचायत सचिवालय में होगा शिविर का आयोजन।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal