Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक हुई।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक हुई।

तेनुघाट —- तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। बैठक में श्री किरमानी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि न्यायालय से निर्गत जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए सर्वोच्च न्यायालय एव उच्च न्यायालय के निर्देश पर कई दिशा निर्देश दिए गये हैं। उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है। इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामिला और वारंट पर कार्रवाई करें, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। आगे बताया कि पुलिस पदाधिकारी के ऊपर लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी होती है। हमें किसी भी प्रकार की जांच करानी हो या फिर रिपोर्ट मंगानी हो तो हमारी एजेंसी पुलिस ही है, इसलिए इस जिम्मेदारी को पूरा करना पुलिस पदाधिकारी की जवाबदेही है। आम नागरिक पुलिस की वजह से ही अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा मामले पारिवारिक विवाद के कारण ही उत्पन्न होता है। इसलिए हमें जैसे ही पारिवारिक विवाद के मामले की जानकारी हो उसे वहीं समझा कर विवाद समाप्त करने की कोशिश करना चाहिए। वहीं नए कानून के अनुसार काम करने के बारे मे भी उन्होंने बताया। आगे एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चेक बाउंस के मामले में जो भी नोटिस जारी किया जाता है, उसे तमिला करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का तमिल होगा। यह भी कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे। वही सहायक अपर लोक अभियोजक विजय कुमार, नवीन कुमार मिश्रा एवं अशीष रंजन लोहरा ने भी पुलिस प्रशासन को कानून की जानकारी दी। मंच संचालन, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा है। जिससे कई मामलों का निष्पादन किया जा सका। उम्मीद है आगे भी हमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में गोमिया इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, रोहित कुमार, शशि शेखर कुमार, प्रफुल्ल कुमार महतो, राजेश प्रजापति, छटन महतो, राजू मुंडा, कृष्ण कुमार कुशवाहा, राम कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार सोनी सहित अनुमंडल के पुलिस अधिकारी और दीपक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी आदि मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal