Home » News Update » भारतीय स्टेट बैंक बोकारो थर्मल शाखा के शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

भारतीय स्टेट बैंक बोकारो थर्मल शाखा के शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित 

बेरमो :- भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बोकारो थर्मल शाखा परिसर शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद के स्थानांतरण के उपरांत उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बैंककर्मियों, ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधि, खाताधारकों, व जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने उन्हें अंगवस्त्र और माला भेंट कर सम्मानित किया। बैंक कर्मियों द्वारा शाखा प्रबंधक को उपहार भेंट कर बेहतर भविष्य की कामना की गई। शाखा प्रबंधक ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की महज एक प्रक्रिया है। उन्होंने बोकारो थर्मल शाखा में बैंक के सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास किया। आगे भी वे अपने सेवा काल में इस तरह का कार्य करते रहेंगे। वहीं नए शाखा प्रबंधक का स्वागत किया गया। वही पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो ने कहा कि शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद का कार्यकाल काफी प्रशंसनीय रहा। वे ग्राहकों अथवा बैंक कर्मियों से मित्रता का भाव रखते थे। समाज सेवी जानकी महतो ने कहा कि बैंक में जो भी समस्या लेकर लोग आए एक बेटा, भाई बनकर उसे दूर करने का प्रयास किया। और शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद जनता से आत्मीय जुड़ाव रखने वाला अधिकारी थे । मौके पर बैंककर्मी दुर्गा कुमार,विजय कुमार दास, राकेश कुमार, बबन कुमार, अफजल अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal