Home » News Update » पांच रोज तक होती रहेगी बारिश, अस्त-व्यस्त रहेगा आम जन-जीवन

पांच रोज तक होती रहेगी बारिश, अस्त-व्यस्त रहेगा आम जन-जीवन

Live 11 News: झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही।

इन जगहों पर इतनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 68.8, डालटेनगंज में तीन, बोकारो में 20.6, चाईबासा में 23 मिमी, देवघर में 21, हजारीबाग में 22, खूंटी में 19.5, लातेहार में 24.5, सरायकेला-खरसावां में 54 तथा सिमडेगा में 36.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो दक्षिणी से उत्तरी हिस्से में होते हुए झारखण्ड को पार कर रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो रही है। हालांकि आनेवाले एक- दो दिनों में बारिश में आएगी।

इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान 30-40 की रफ्तार से हवा भी चल रही है।

रांची में अधिकतम तापमान 25, जमशेदपुर में 26.4, डालटेनगंज में 29.3, बोकारो में 30.2 और चाईबासा में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal