परवेज़ आलम कि रिपोर्ट
झारखण्ड राज्य के सभी जिले मे दो दिनों से लगातार हो रहें बारिस से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं जिसके कारण आप पास के नदियों का जलस्तर बढ़ने से आम लोगो कि खतरा बढ़ गई खासकर नदी के किनारे रह रहें लोगो क़ो ज्यादा सतर्क रहने कि जरुरत हैं, वही ऐसे जगहों पर रह रहें लोगो पर प्रशासन पूरी मुसतैदी से नजर रखी हैं, इसी कड़ी मे नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बटाने डैम पहुंच कर जायजा लिया और लोगो से अपील किया की लगातार बारिस से बटाने डैम का जलस्तर बढ़ोतरी हो रही ऐसे मे डैम पर सतर्कता पूर्वक से आवागमन करें, और फोटो वीडियो तथा सेल्फी लेने से बचे एंव बच्चों क़ो ऐसे ख़तरनाक पानी के जगह पर ना जाने दें, वही पूर्व मे इस बटाने डैम पर सेल्फी लेने के क्रम मे कई अप्रिय घटना घट चुकी हैं इसलिए आप सभी से अपील हैं की सतर्क रहें एंव सुरक्षित रहें
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
