बोकारो: चास थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मोड़ पर का मामला, कुल 25 वाहनों का किया जांच। कुल 06 वाहनों से परिवहन नियमों की अनदेखी को लेकर वसूला जुर्माना। राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर चास थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मोड़ पर परिवहन विभाग द्वारा आज दिनांक 21 जून, 2025 दिन शनिवार को चलाएं गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 06 वाहनों से 02 लाख रुपए का जूर्माना वसूल किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 06 वाहन से 02 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 25 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 06 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
