Home » News Update » कायस्थ महा सभा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे तेनुघाट

कायस्थ महा सभा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे तेनुघाट 

कहा सुख में रहे न रहे दुःख संगठन कायस्थ परिवार के साथ खड़ा है 

 

तेनुघाट —- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सी बी सहाय, महामंत्री सुशील लाल, कार्यकारी युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं प्रदेश सचिव विनय कुमार सिन्हा तेनुघाट पहुंचे और शोकाकुल परिवार तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव से और अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिन्हा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। बताते चलें कि मुखिया नीलम श्रीवास्तव समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव की पुत्री का निधन बीते दिन हुआ था और बीरेंद्र कुमार सिन्हा की पत्नी का निधन भी बीते दिनों हुआ है। शोकाकुल परिवार के लोगों को ढाढस बढ़ाया और पूरे प्रदेश की ओर से हर समय मदद करने की बात कही। श्री सहाय ने कहा कि इस तरह की घटना से काफी मर्माहत हूं। उन्होंने कहा ईश्वर के आगे किसी का नहीं चलता है। कहा कि हर समय पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। संगठन हर सुख और दुःख की घड़ी में सभी के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार सिन्हा, बोकारो जिला संरक्षक विजय कुमार बबन, अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा, सचिव सुभाष कटरियार, कोषाध्यक्ष स्वरूप सहाय, संजय कुमार अंबष्ट, रतन कुमार सिन्हा, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, विजय अंबष्ट, गोपाल जी विश्वनाथन आदि मौजूद थे। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के भगवान से प्रार्थना की।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal