Home » News Update » विश्व वर्षावन दिवस के शुभ अवसर पर 31 बरगद के पौधे लगा गया।

विश्व वर्षावन दिवस के शुभ अवसर पर 31 बरगद के पौधे लगा गया।

टंडवा (चतरा) विश्व वर्षावन दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पोकला उर्फ कसियाडीह के इको क्लब के सदस्यों के द्वारा शिक्षक बिनेश्वर कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों को वर्षा वनों को संरक्षित करने हेतु जागरूक करने के रैली का आयोजन किया गया। रैली गांव का भ्रमण करने के पश्चात् बिल्कुल विरल हो चुके गांव के पूजनीए स्थल काडापतरा के जंगल में पहुंची और सबों ने एक पौधा अपनी मां के नाम से कुल 31 बरगद के पौधे लगा कर इस जंगल को पुनः आबाद करने के पहल की शुरुआत की । बच्चों ने न केवल पौधरोपण किया बल्कि उन्हें बचाने हेतु गेबियन भी लगाया और उनके देखरेख का संकल्प भी लिया। वही शिक्षक बिनेश्वर कुमार ने कहा कि विश्व वर्षा वन दिवस हमें यह याद दिलाता है कि वर्षा वनों का संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि मानवता के भविष्य के लिए भी अनिवार्य है. इस दिन के माध्यम से हम अपने प्रयासों को समर्पित कर सकते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी इन प्राकृतिक खजानों का आनंद उठा सकें।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal