Home » News Update » शिव शिष्या महिला मंडली ने दुर्गा मंडप जीर्णोद्धार को दिए 20280 रुपए

शिव शिष्या महिला मंडली ने दुर्गा मंडप जीर्णोद्धार को दिए 20280 रुपए

बेरमो :- नावाडीह प्रखंड के बरई पंचायत में दुर्गा मंडप जीर्णोद्धार करने के लिए शिव शिष्या महिला मंडल की महिलाओं द्वारा 20 हजार दो सौ 80 रुपए का सहयोग दिया। सोमवार को बरई पंचायत में बने लगभग दो सौ साल पुराने नव दुर्गा मंडप का जीर्णोद्धार का शिलान्यास 27 जून को किया जाना है। जिसको लेकर शिव शिष्या महिला मंडली की महिलाओं के द्वारा 20 हजार दो सौ 80 रुपए का सहयोग राशि दिया गया। नव दुर्गा मंडप जीर्णोद्धार के अध्यक्ष जागेश्वर महतो ने बताया कि यह दुर्गा मंडप लगभग दो सौ साल पुराना है। और यह काफी जर्जर हो चुकी हैं। दुर्गा मंडप शुरुआत के समय में खपरैल का था। जिसका जीर्णोद्धार लगभग तीस साल पहले किया गया था। मगर उस समय कोई ढंग का मिस्त्री नहीं होने के कारण ढंग से नहीं बना था। और अभी दुर्गा मंडप का स्थिति काफी जर्जर हो चुका हैं जिसका जीर्णोद्धार करने का हम ग्रामीणों ने लिया है और जिसके लिए बरई पंचायत की शिव शिष्या महिला मंडली की महिलाओं ने सहयोग राशि के तौर पर 20 हजार 2 सौ 80 रुपए की राशि प्रदान किया हैं। जिसके लिए जागेश्वर महतो ने सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया। वहीं शिव शिष्या महिला मंडली की अध्यक्ष गुड़िया देवी ने कहा कि हम सभी शिव शिष्या लगभग दो साल से अपने अपने अंश दान के रूप में जो भी राशि जमा किए थे वह राशि नव दुर्गा मंडप जीर्णोद्धार में हम सभी महिला स्वेच्छा से नव दुर्गा मंडप जीर्णोद्धार के लिए दान किए है। मौके पर रेखा देवी, चिंता देवी, बसंती देवी, पिंकी देवी, सपना देवी, गुजरी देवी, पार्वती देवी, पुरनी देवी, जीर्णोद्धार समिति के सचिव दीपू अग्रवाल, उप सचिव चिंतामन साव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र साव, घनश्याम महतो, कुंदन साव, जालेश्वर साव, विजय महतो, प्रेमचंद महतो, दीपक साव, मनी पाण्डेय सहित अन्य कई महिला व पुरुष शामिल रहे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रेपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal