Home » News Update » भाजपा का आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संपन्न हुआ।

भाजपा का आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संपन्न हुआ।

झारखंड में लूट मची है, जनता परेशान : विधायक

टंडवा: टंडवा प्रखंड में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा का आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव पांडे और संचालन रंजीत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में नवीन शाह उपस्थित हुए। धरना को संबोधित करते हुए सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने सीएम हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में लूट मची हुई है। विकास कार्य पूरी तरह ठप है। एनटीपीसी के पावर प्रोजेक्ट से लगभग 500 मेगावाट बिजली मिलने के बावजूद टंडवा को 24 घंटे सरकार बिजली मुहैया नहीं करवा पा रही है। गरीब लोग बालू के कारण आवास बनाने के लिए तरस रहे हैं और बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं। सरकार के दफ्तर बगैर रिश्वत का काम नहीं हो रहा है। अपराधिक घटनाओं में इजाफा है। विधायक ने कहा कि टंडवा के बाढ पीड़ित परिवार को मुआवजा हर हाल में सरकार मुआवजा दे। इसके पूर्व वरिष्ट नेता कामेश्वर पांडेय, ईश्वर दयाल पांडेय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह, विजय चौबे, धीरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्या देवंती देवी, पंचायत समति सदस्या आशा सिन्हा, सुनील चौरसिया समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि टंडवा को जीरो कट बिजली मिले अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। बाद में आधा दर्जन मांगो का एक ज्ञापन डीसी के नाम बीडीओ को सौंपा गया। मौके पर जगदीश महतो, अजय कुमार सिंह, अरुण पांडेय, मिथलेश पांडेय, इंद्रजीत सिंह, गणेश महतो, महेंद्र महतो, चुरामन उरांव, धनंजय पांडेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal