Home » News Update » नावाडीह प्रखंड कार्यालय में भाजपा का एक दिवसीय आक्रोश-प्रदर्शन

नावाडीह प्रखंड कार्यालय में भाजपा का एक दिवसीय आक्रोश-प्रदर्शन  

हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई।

बेरमो :-झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्थ कानून व्यवस्था, लचर बिजली व्यवस्था, अबैध बालू-पत्थर कोयला की लूट और बेरोजगारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की द्वारा मंगलवार को नावाडीह प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय आक्रोश-प्रदर्शन किया गया। हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। सभा के दौरान भाजपा के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द महतो, ऊपरघाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, ऊपरघाट पूर्व महामंत्री सुरेश महतो, ऊपरघाट युवा मोर्चा के महामंत्री कुंदन साव दिलीप तुरी आदि पांच सदस्यों के टीम द्वारा नावाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम को ज्ञापन सौपा। कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरजा देवी, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रणविजय सिंह,पूर्व जिला महामंत्री निर्मल महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में चारो तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। कोई भी काम बिना पैसे का नहीं हो रहा है। अगर इन सब चीजों पर रोक नहीं लगती हैं तो आने वाले समय में भाजपा इस भ्रष्टाचार युक्त सरकार को इट्ट से इट्ट बजाने का काम करेंगी। कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द महतो एवं संचालन भाजपा पूर्व जिला मंत्री दशरथ महतो नें किया। मौके पर ऊपरघाट भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो,ऊपरघाट मंडल उपाध्यक्ष मनोज महतो,ऊपरघाट महामंत्री सुरेश महतो,युवा मोर्चा केमहामंत्री कुंदन साव,रामदास सोरेन, दिलीप तुरी आदि लोग उपस्थित थें।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal