Home » News Update » तेनुघाट-गोमिया मुख्य मार्ग पर खतरे की घंटी: बिजली पोल गिरने के कगार पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

तेनुघाट-गोमिया मुख्य मार्ग पर खतरे की घंटी: बिजली पोल गिरने के कगार पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

तेनुघाट/गोमिया: तेनुघाट-गोमिया मुख्य मार्ग भारत माता तेनुघाट दो नंबर पर बिजली के पोल जर्जर हालत में हैं और किसी भी समय गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर कई बिजली के पोल पुराने और कमजोर हो चुके हैं, जो हल्की आंधी या बारिश में भी हिलने लगते हैं। कुछ पोल तो इस कदर झुके हुए हैं कि वे सड़क पर गिरने की कगार पर हैं। यह मार्ग तेनुघाट और गोमिया को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां रोजाना सैकड़ों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। जर्जर पोल और उनसे जुड़े बिजली के तारों के टूटने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, बल्कि जानमाल का भी गंभीर खतरा है।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal