Home » News Update » डी ए वी कथारा में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा।

डी ए वी कथारा में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा।

बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। यह पखवाड़ा कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक महोदय संजय कुमार के निर्देशन में मनाया जा रहा है जिसमें सी एस आर प्रमुख चंदन कुमार की विशेष भूमिका है। सर्वप्रथम प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में ‘स्वच्छता प्रतिज्ञा दिवस’ मनाया गया जिसमें स्वच्छता से संबंधित प्रतिज्ञा ली गई। प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को यह शपथ दिलाई जिसमें इस विशेष बात का उल्लेख था कि हर व्यक्ति प्रति सप्ताह 2 घंटे का श्रमदान कर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेगा। तत्पश्चात’ हाथ धोना है जरूरी ‘इस विषय पर विशेष बल दिया गया। स्वयं प्राचार्य ने सही तरीके से किस तरह हाथों की सफाई करें ,इसका प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को दिखलाया। विद्यार्थी इसे देखकर लाभान्वित एवं प्रेरित हुए। स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए कक्षा नवम अ,ब,स,द,और ई तथा दशम ‘ब’ के विद्यार्थियों ने प्राचार्य के नेतृत्व में’ स्वच्छ विद्यालय अभियान’ की शुरुआत की। विद्यालय परिसर की सफाई करते हुए प्राचार्य,शिक्षकगण एवं सभी विद्यार्थियों ने देश को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा का प्रदर्शन किया। बड़े उत्साह एवं समर्पण साथ सभी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा समाज में एक स्वस्थ संदेश प्रसारित किया। यह सबके लिए प्रेरणादायी कदम है जो देश तथा समाज के लिए प्रगतिकारक सिद्ध होगा।सभी कार्यक्रमों के पश्चात प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत की मुहिम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक स्वप्न था जिसे वर्तमान भारत साकार कर रही है। स्वच्छता शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो आवश्यक है ही साथ ही साथ यह हमारे संस्कारों को भी दर्शाता है। प्राचार्य की इन बातों से सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए और उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि आज की ली गई प्रतिज्ञा पर वह हमेशा कायम रहेंगे। सफाई के इस महापर्व के अवसर पर सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे,नागेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह,राहुल कुमार, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव ,अतुल कुमार सिन्हा,रितेश कुमार, अनिर्बन दास,संजय महतो अर्शिया,सुरभि दुबे,रंजीता पाण्डेय, मानसी सिन्हा,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सुमन कुमार, आशीष पांडे,चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों में उमेश प्रजापति, अशोक रविदास, महेश, सुमित्रा, धनंजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal