बेरमो: डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी द्वारा प्राथमिक मध्य विद्यालय गरहमुर्गी, बनासो में उच्च रक्त चाप और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 164 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

डॉक्टर बी एन मंडल, विवेक केरकेट्टा, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू, टेकलाल महतो और अन्य ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
