Home » News Update » चेन कुली की मेन कुली – खेल महोत्सव, झिरकी कथारा, बोकारो में

चेन कुली की मेन कुली – खेल महोत्सव, झिरकी कथारा, बोकारो में 

Bermo: रेनुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन और सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के सहयोग व मार्गदर्शन में, “उम्मीद” संस्था द्वारा बीते रविवार 29 जून को झिरकी, कथारा में “चेन कुली की मेन कुली – खेल महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, खेल भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इस विशेष दिन पर तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं— बोरी दौड़, गोली चम्मच दौड़ और 100 मीटर बाधा दौड़। 16 वर्ष से कम आयु के 100 से अधिक बच्चों (लड़के और लड़कियाँ) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागी छात्र-छात्राएं क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए थे, जिनमें I.A. मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, प्राइमरी स्कूल चटनिया, स्वर्ण बचपन पब्लिक स्कूल, UUMS झिरकी, होली इंडिया, सेंट मदर टेरेसा, झारखंड इंटरनेशनल स्कूल, DAV पब्लिक स्कूल कथारा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता और मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को स्केट बोर्ड, द्वितीय स्थान पर रहे बच्चों को स्कूल बैग और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को स्टील की वॉटर बॉटल पुरस्कार स्वरूप दी गई। साथ ही, सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस आयोजन की खास बात यह थी कि इसका थीम “स्वच्छता पखवाड़ा और पर्यावरण जागरूकता” पर आधारित था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश प्रजापति (एसएचओ, कथारा) और श्री चंदन (CSR एग्जीक्यूटिव, CCL) मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विशेष अतिथियों में सुश्री सुनीता (संस्थापक, न्यू लाइफ मिशन फाउंडेशन), श्री मनव्वर (पूर्व सरपंच) और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण शामिल रहे।

भारी बारिश के बावजूद, उम्मीद संस्था के सभी ग्राउंड लेवल वॉलंटियर्स ने पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक खेल प्रतिस्पर्धा था, बल्कि यह उन्हें समाज के प्रति ज़िम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की ओर प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास भी था। रेनुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन, CCL और उम्मीद संस्था द्वारा किया गया यह सराहनीय प्रयास भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरणा बनेगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal