Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया।

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया।

बेरमो: केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में राम कृष्ण मिशन संस्था के सौजन्य से नागरिक जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक कर्तव्य और अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर और मुख्य अतिथि एवं संसाधक हकीम अजमल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में नन्हें मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने नागरिक जागरूकता कार्यक्रम के उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला और राम कृष्ण मिशन के राष्ट्र निर्माण की भूमिका में योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि नागरिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में पता चलता है, मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के संसाधक अजमल ने विद्यार्थियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण सत्र लिया जिसमें उन्होंने नागरिक कर्तव्य और अधिकार, नैतिक शिक्षा, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नागरिक कर्तव्य और अधिकार के बारे में जानना क्यों महत्वपूर्ण है और कैसे वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर सोनिया कर्ण, स्वाति मलिका कुजुर,बेला एनी तिर्की, पवन कुमार, निर्मल कुमार समेत सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal