Home » News Update » मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाले की तस्वीर आई सामने, मोबाइल पर अभी हो रहा है रिंग।

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाले की तस्वीर आई सामने, मोबाइल पर अभी हो रहा है रिंग।

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात फोन कर धमकी दी गई है। उन्हें 24 घंटे के अंदर उड़ा देने की धमकी दी गई। मामले की जानकारी मंत्री इरफान अंसारी ने रांची के एसएसपी को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इरफान अंसारी को 7903928578 नंबर से फोन कर धमकी दी गई। नंबर पर अभी भी हो रहा है। मंत्री इरफान अंसारी को जिस नंबर से फोन किया गया उस नंबर 7903928578 live 11 news ने फोन किया तो उस पर लगातार रिंग हो रहा है लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। जब ट्रू कॉलर पर इस नंबर को सर्च किया गया तो किसी नवाब अंसारी का नाम उसमें दिखा रहा है। जिसमें किसी बच्चे की तस्वीर भी लगी है। अब ये पुलिस जांच का विषय है कि आखिर फोन करने वाला व्यक्ति कौन है और किस मकसद से मंत्री इरफान अंसारी को उसने फोन किया था।

इधर इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि मामला गंभीर है और रांची एसएसपी को इसकी जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मंत्री को धमकी देने वाला पुलिस के गिरफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal