Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य द्वारा गणित विषय शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला का संचालन।

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य द्वारा गणित विषय शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला का संचालन।

बेरमो : केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य डॉ बी आर डे का चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन राँची संभाग के संभाग स्तरीय गणित विषय शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला में कोर्स डायरेक्टर के रूप में किया गया। कार्यशाला का आयोजन बोकारो स्टील सिटी स्थित केन्द्रीय विद्यालय बोकारो क्रमांक एक में था, जहां पूरे झारखंड प्रदेश के समस्त केन्द्रीय विद्यालयों में शिक्षणरत गणित विषय शिक्षक इस कार्यशाला में ज्ञानार्जन हेतु सम्मिलित हुए। कार्यशाला का विषय कंटेंट एनरिचमेंट और क्लालिटेटिव इम्प्रूवमेंट ऑफ रिज़ल्ट था। इस विषय पर दक्षता आधारित अधिगम एवं नई शिक्षा नीति की आवश्यकता पर सारगर्भित व्याख्यान डॉ बलराम डे द्वारा दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य और कार्यशाला के कोर्स डायरेक्टर डॉ बी आर डे ने कार्यशाला का उद्देश्य, नई शिक्षा नीति, गणित शिक्षाशास्त्र, दक्षता आधारित अधिगम, कंटेंट एनरिचमेंट, इक्कीसवीं सदी के कौशल, सीबीएसई अधिगम प्रतिफल आदि विषयों पर गणित शिक्षकों को संबोधित किया।

विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आए गणित शिक्षकों ने अपने पेपर प्रस्तुत किए। जिसमें केवि चंद्रपुरा से कौशलेंद्र मिश्र, केवि बोकारो थर्मल से ऋजु सिंह, केवि बोकारो से संध्या गुप्ता, केवि हिनू से अशोक कुमार, केवि बोकारो संजय केशरी, सुबेंदु मंडल केवि दुमका आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। दूसरे दिवस कार्यशाला के समापन पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन, राँची संभाग के उपायुक्त आदरणीय डीपी पटेल ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए कोर्स डायरेक्टर बी आर डे के प्रयासों को सराहा एवं कार्यशाला के सफल संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला के आयोजन का संकल्प लिया। डॉ डे ने गणित शिक्षाशास्त्र में उत्तरोत्तर विकास हेतु अधिक प्रयास हेतु उपायुक्त महोदय को विश्वास दिलाया। इस प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय बोकारो क्रमांक एक के प्राचार्य मनोज कुमार, विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आए गणित शिक्षक उपस्थित रहे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal