Home » News Update » गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्मार्ट मीटर सहित अन्य विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक ।

गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्मार्ट मीटर सहित अन्य विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक ।

गिरिडीह: जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं स्मार्ट मीटर स्थापित करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार के साथ एक अहम बैठक की। स्मार्ट मीटर को लेकर चर्चा एवं स्पष्टीकरण बैठक की शुरुआत स्मार्ट मीटर से संबंधित विषयों से हुई, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है; मीटर घर के भीतर प्रवेश द्वार के समीपतम स्थान पर लगाया जा सकता है। वंही इस बात की भी जानकारी दी गई की मीटर लगाने की जिम्मेदारी लेने वाली एजेंसी आगामी 10 वर्षों तक उसकी देखरेख करेगी, और यदि कोई तकनीकी गड़बड़ी होती है तो निशुल्क बदलने की व्यवस्था भी की जाएगी , वंही रीडिंग की सटीकता पर परीक्षण उपभोक्ताओं की शंकाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि चैंबर के दो सदस्यों के घर या प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर को मौजूदा मीटर के समानांतर स्थापित किया जाएगा, ताकि न्यूनतम सात दिनों तक दोनों की रीडिंग की तुलना की जा सके। इसके उपरांत ही चैंबर यह आह्वान करेगा कि आम जनता को स्मार्ट मीटर लगवाना चाहिए या नहीं। इस मौके पर स्मार्ट मीटर की जानकारी दी गई कि स्मार्ट मीटर नेटवर्क के माध्यम से स्वत: हर माह की रीडिंग भेजेगा, जिससे बिना बाधा के बिल जारी किया जा सकेगा। भविष्य में इन्हें प्रीपेड मीटर के रूप में परिवर्तित करना भी संभव होगा वंही चेंबर ने बिजली बिलों के वितरण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे राज्य सरकार की 200 यूनिट तक की निःशुल्क बिजली देने की योजना प्रभावित हो सकती है, विशेषकर तब जब कई माहों का बिल एक साथ जारी होता है।फॉल्ट और एबी स्विच की मांग चेंबर ने यह मांग दोहराई कि प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर एबी स्विच लगाया जाए ताकि किसी फॉल्ट की स्थिति में केवल संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति रोकी जाए। विभाग ने आश्वासन दिया कि अगले माह तक चार-पाँच ट्रांसफार्मरों के समूहों पर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी । इस मौके पर

हाल के वर्षों में हुए भारी खर्च के बावजूद बिजली आपूर्ति में हो रही बाधाओं और लो वोल्टेज की समस्या पर भी चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जसीडीह ग्रिड से आ रही कम वोल्टेज वाली आपूर्ति इसका कारण है, जिसका समाधान अगले सप्ताह के भीतर कर लिया जाएगा । इस प्रतिनिधिमंडल बैठक में चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष विकास खेतान, कार्यकारिणी सदस्य संजय भूदौलिया, निर्मल कुमार,

प्रशांत बगड़िया एवं विकास बसईवाला सम्मिलित थे ।वंही बैठक के अंत में अधीक्षण अभियंता ने आग्रह किया कि चेंबर समय-समय पर ऐसे संवाद करते रहे ताकि गिरिडीह में विद्युत आपूर्ति की स्थिति को बेहतर बनाया जा सके।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal