Home » News Update » डीवीसी 78वॉ स्थापना दिवस पर रन फॉर डीवीसी कोनार और फुटबॉल मैच का आयोजन।

डीवीसी 78वॉ स्थापना दिवस पर रन फॉर डीवीसी कोनार और फुटबॉल मैच का आयोजन।

बेरमो : डीवीसी कोनार डैम में 7 जुलाई को सभी कर्मचारियों ने रन फॉर डीवीसी के लिए दौड़ लगाई। डीवीसी के झंडे को प्रबंधक (असैनिक) गोपाल महतो ने फहराया और केक काटे। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सीएसआर एरिया में रह रहे ग्रामीणों और सेवानिवृत डीवीसी कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें गरहमुर्गी, बनासो के तेजो महतो 87 वर्ष, नागी के मुखिया कुंवर हांसदा और उप मुखिया दिलीप तुरी को सम्मानित किया गया।

स्कूली बच्चों ने स्वागत गान और नृत्य प्रस्तुत किया, जो काफी मनोरंजक रहा। सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, पी के सिन्हा सब स्टेशन इंचार्ज, डी एन प्रसाद गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

78वें स्थापना दिवस पर फुटबॉली मैच का आयोजन डीवीसी कोनार डैम में किया गया। एक तरफ डीवीसी अधिकारी और कर्मचारी तो दूसरी ओर से होमगार्ड की टीम ने खेला। 3 गोल डीवीसी अधिकारियों की टीम ने दिया और होमगार्ड ने 2 गोल दर्ज किया। डीवीसी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने 1 गोल से जीत हासिल की। मैच में डीवीसी की ओर से गोपाल महतो, चंद्रशेखर, राकेश, टुडू, विवेक, और होमगार्ड की ओर से दीप रंजन की टीम खेल रही थी। मैच का सभी लोगों ने बड़ा आनंद लिया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal