Home » News Update » टेकलाल साव के द्वितीय पुण्य तिथि पर बाँटी गई साड़िया।

टेकलाल साव के द्वितीय पुण्य तिथि पर बाँटी गई साड़िया।

बेरमो : नावाडीह प्रखंड उपरघाट के बरई गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय टेकलाल साव के द्वितीय पुण्य तिथि मंगलवार को बरई गांव में मनाई गई। जहां गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने श्रद्धांजलि सभा स्थल पहुंच कर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि टेकलाल साव एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनका रिश्ता हमारे साथ बहुत गहरा था।

उनसे मेरा हमेशा मिलना जुलना रहता था। वह हमेशा अपने क्षेत्र की समस्या की बात मुखर होकर बोलते थे। वह भाजपा के एक सच्चे सिपाही के रूप में काम किए थे। और वह सच्चाई की लड़ाई लड़ते हुए हम सब को छोड़ कर चले गए। टेकलाल साव जी बहुत ही ईनामदारी से परिवार, और पार्टी के लिए समर्पण रहें।उपरघाट जिप सदस्य कुमारी खुशबू ने कहा कि मुझे इस पुण्य आत्मा की पुण्य तिथि में आने का मौका मिला। निर्मल महतो ने कहा टेकलाल साव जी के समान में कुछ कृति निर्माण हो जो यादगार हो।संजय प्रसाद ने कहा टेकलाल साव जी ने जीवन भर भाजपा का दामन थामे रहा। इस अवसर पर भक्ति भजन के साथ कई महिलाओं को साड़ी वितरण किया। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता भाजपा ऊपरघाट मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो एवं संचालन भाजपा नेता मनोज महतो ने किया। मौके पर भाजपा ऊपरघाट यूवा मोर्चा के महामंत्री सह स्वर्गीय टेकलाल साव के पुत्र कुंदन कुमार साव, चिंतामणि साव, रवि शंकर साव, उपेंद्र साव, सुरेश साव, वीरेंद्र साव, रवि साव, हीरालाल महतो, टेकलाल सिंह, सुजीत सिंह, सुगन साव,मीना देवी,गीता देवी, गुड़िया देवी, माही, शिखा, सेजल आदि लोग उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal