बेरमो – श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से नियोजनालय कार्यालय सह मोडल करियर सेंटर बोकारो थर्मल परिसर में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन बुधवार को किया गया। कैम्प में रोजगार हेतु लगभग 227 पद थी। जिसमें लगभग 176 जरूरतमंद युवक एवं युवतियां ने भाग लिया। जिसमे से 74 युवकों को शॉर्टलिस्ट कंपनी की ओर से किया गया। तथा कुल 14 युवकों एवं युवतियों को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र भर्ती कैम्प में ही दिया गया। यहाँ नियोजन पदाधिकारी रशिक जमुदा एवं कार्यालय प्रधान रेणु कुमारी सहित कंपनी के अधिकारियों की ओर से सभी को नियुक्त पत्र दिया गया। नियोजन पदाधिकारी रशिक जमुदा ने बताये की आयोजित भर्ती कैम्प में भरत जी पटेल सीटीपीएस बोकारो, डस्की स्टेलियोन एडुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज (डीएसईटीएस) प्र. लिमिटेड और एससीओ 14, 2सेकंड फ्लोर, हाइस्ट्रीट 1 इंडिको काउंटी सेक्टर 19 सोनीपत, हरियाणा 13001.(3) एमएस रश्मि मैनपावर नया बाजार धनबाद की कम्पनी भर्ती कैंप में भाग लिए थे।
जिसमें विभिन्न पदों के लिए लगभग 227 रिक्त पद थे। जिसमे 14 लोगो का चयन किया गया। राशिक जमुदा बोले की अधिक से अधिक बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्यालय में लगातार भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी युवक एवं युवतियों को रोजगार हेतु कार्यालय के सम्पर्क में रहने को कहा। इस अवसर पर क्लर्क रामेश्वर मुरमुर, गणेश कुमार, रूबी कुमारी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
