Home » News Update » सीसीआई के कांवरिया सेवा शिविर का भव्य हुआ भव्य रूप से उद्घाटन।

सीसीआई के कांवरिया सेवा शिविर का भव्य हुआ भव्य रूप से उद्घाटन।

सेवा शिविर का संचालन पुण्य का कार्य: एसडीपीओ

गिरिडीह: सावन के पावन माह को देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह ने कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया है। इस अवसर पर गिरिडीह कॉलेज रोड में एक माह तक संचालित होने वाले इस शिविर का उद्घाटन सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने फीता काटकर किया। वहीं उद्घाटन के बाद इस पथ से बाबा धाम आने जाने वाले कांवरियों के बीच पानी, बिस्किट, जूस, चाय आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने कहा कि कांवरिया सेवा शिविर लगाना पुण्य का कार्य है। श्री उरांव ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शिविर का आयोजन कर काफी अच्छा कार्य किया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। वहीं इस मौके पर विशष्ट अतिथि मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम महतो ने भी इस आयोजन की सराहना की। इस दौरान अध्यक्ष राहुल वर्मन ने कहा कि यह शिविर पूरे सावन माह संचालित होगा जहां इस पथ से गुजरने वाले कांवरियों के बीच चाय-पानी आदि की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व सीसीआई के संरक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि सेवा भाव से इस शिविर का शुभारंभ किया गया है। यहां बिस्किट-पानी के साथ फर्स्ट एड की भी व्यवस्था रहेगी। आज उद्घाटन के बाद सैकड़ो कांवरिया के बीच चाय, बिस्किट, पानी, जूस आदि का वितरण किया गया। मौके पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सीसीआई के संरक्षक संजय सिंह, सचिव गोपाल दास भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, अरुण कुमार साव, राजेश गुप्ता, अनारनाथ मंडल, सौरभ महासेठ, मशरुर आलम सिद्दिक्की, धर्म प्रकाश, उदय भदानी, अजय गुप्ता, सुबोदीप चटर्जी, मुकेश आनंद हबलु गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal