Home » News Update » गिरिडीह में प्लास्टिक के खिलाफ इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शुरू की नयी पहल।

गिरिडीह में प्लास्टिक के खिलाफ इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शुरू की नयी पहल।

गिरिडीह:  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शुक्रवार को “प्लास्टिक हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ” अभियान के तहत एक विशेष परियोजना का आयोजन किया।

इस अभियान के अंतर्गत पचंबा रोड स्थित एक फल की दुकान को चुना गया, जहां क्लब की ओर से कपड़े के बैग वितरित किए गए। इस पहल की खास बात यह रही कि अब यह दुकान गिरिडीह शहर की पहली और एकमात्र ऐसी दुकान बन गई है, जहां हमेशा के लिए प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्लब की ओर से भविष्य में भी इस दुकान को कपड़े के बैग उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि यह नियम लगातार बना रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान पीडीसी पुनम सहाय, क्लब की अध्यक्ष कविता रजगड़िया, आईएसओ दीप्ति सिन्हा, सदस्य रिया अग्रवाल, संगीता सिंह समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal