Home » News Update » उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लावालौंग प्रखंड का दौरा कर योजनाओं की प्रगति जांची, जनप्रतिनिधियों संग समस्याओं पर मंथन।

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लावालौंग प्रखंड का दौरा कर योजनाओं की प्रगति जांची, जनप्रतिनिधियों संग समस्याओं पर मंथन।

चतरा: शनिवार को चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लावालौंग प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

मलचिंग कृषि परियोजना का निरीक्षण, दीदियों की मेहनत को सराहना।

दौरे की शुरुआत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित मलचिंग आधारित कृषि परियोजना के निरीक्षण से हुई। लमटा पंचायत में उपायुक्त ने सखी मंडल की दीदियों से संवाद कर उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, “मलचिंग तकनीक मिट्टी की नमी बनाए रखती है, खरपतवार नियंत्रित करती है और उपज बढ़ाती है। यह पर्यावरण के लिए भी टिकाऊ है।” दीदियों को बतख पालन, अमरूद और पपीता की खेती जैसे अन्य आजीविका विकल्पों से जोड़ने का सुझाव दिया गया। उपायुक्त ने इस तकनीक को जिले के अन्य प्रखंडों में बढ़ावा देने और ऐसी पहलों को प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मनरेगा पार्क का उद्घाटन, बागवानी कार्य की प्रशंसा।

उपायुक्त ने कल्याणपुर पंचायत के हेडूम गांव में मनरेगा के तहत विकसित आम बागवानी का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। लाभुकों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने नवनिर्मित मनरेगा पार्क का उद्घाटन भी किया। साथ ही वन विभाग की नर्सरी और अन्य मनरेगा कार्यों का जायजा लिया।

जनप्रतिनिधियों संग बैठक, समस्याओं पर चर्चा।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़क-पुल-पुलिया निर्माण, बिजली की कमी, नल-जल योजना में सुस्ती, आंगनबाड़ी केंद्रों की खराब स्थिति, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और प्रखंड मुख्यालय में पुस्तकालय की मांग जैसे मुद्दे उठे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बिजली से वंचित गांवों का सर्वे कर सूची तैयार करें, नल-जल योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और सड़कों की मरम्मत अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने प्रखंड स्तर पर विशेष बैठक आयोजित कर प्राथमिकता आधारित समाधान का आदेश दिया।

पीएम कुसुम योजना के प्रचार पर जोर

उपायुक्त ने पीएम कुसुम योजना के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना की जानकारी दी जाए ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। कृषि पदाधिकारी निखत प्रवीण ने योजना की विस्तृत जानकारी साझा की।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal