Home » News Update » नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक।

नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में नीति आयोग अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक की शुरुआत में प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा ने आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंडों (कटकमदाग एवं चौपारण) के फील्ड अवलोकन के दौरान सामने आई कमियों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित कार्यालय प्रधान को निर्देशित किया कि ससमय विभागीय पोर्टल पर सूचकांक से संबंधित समुचित प्रतिवेदन अपलोड करेंगे और पिछले महीने का पूर्ण प्रतिवेदन 10 तारीख तक जिला योजना कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सूचकांक सुधार के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने दोनों आकांक्षी प्रखंडों के अधिकारियों को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्यान्वयन करने की सलाह दी और कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी समस्या आने पर वे नि:संकोच जिला प्रशासन से संपर्क करें।

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए, ताकि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंडों की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।

 

बैठक में उपायुक्त के अलावे उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, प्रशिक्षु आईएएस, डीआरडीए निदेशक, बरही एसडीओ, बरही डीसीएलआर, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal