Home » News Update » गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ का चुनाव संपन्न।

गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ का चुनाव संपन्न।

गिरिडीह: संतोष शर्मा अध्यक्ष, अमित स्वर्णकार महासचिव और दयानंद जयसवाल बने कोषाध्यक्ष

रविवार को गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ की वार्षिक आम सभा सह चुनाव का आयोजन पार्श्वनाथ आईटीआई कॉलेज में सम्पन्न हुई।

जिसमें झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ की ओर से धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव कुणाल कुमार पर्यवेक्षक के रूप में आए हुए थे। जिनके देख रेख में गिरिडीह जिला कमेटी का पुनर गठन किया गया ।

आज के बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्व सहमति से संतोष शर्मा को अध्यक्ष, अमित स्वर्णकार को महासचिव तथा दयानंद जयसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके बाद जिला कमिटी के अन्य पदों का विस्तार किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक राजेश जलन, संरक्षक नवीन कांत सिंह और बबलू सिन्हा, उपाध्यक्ष अनीता ओझा, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, सहसचिव मुक्ता कुमारी एवं सदस्य के रूप में रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, रणधीर गुप्ता, परमेंद्र कुमार, संजीत कुमार, रिंकेश कुमार, चंदन शर्मा, अनिल सिंह, उत्कर्ष गुप्ता एवं सपना राय को मनोनीत किया गया।

धनबाद से आए पर्यवेक्षक कुणाल कुमार ने बताया कि पूर्व में भी गिरिडीह जिला योगासन खेल संघ द्वारा बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है और उन्होंने विश्वास जाता है कि आने वाले समय में यह नई कमेटी योगासना स्पोर्ट के और ऊंचाइयों को छूएगी और यहां के खिलाड़ी भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गिरिडीह ही नहीं पूरे राज्य का नाम रोशन करेगी।

उन्होंने नव नियुक्त सभी चयनित पदाधिकारियों की अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal