Home » News Update » चतरा: गोढ़ाई पंचायत के मुखिया पर बलात्कार का आरोप, उप मुखिया को सौंपा प्रभार

चतरा: गोढ़ाई पंचायत के मुखिया पर बलात्कार का आरोप, उप मुखिया को सौंपा प्रभार

चतरा: सदर प्रखंड के गोढ़ाई पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगने के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पंचायत के सुचारू संचालन के लिए उप मुखिया मोहम्मद अबरार को मुखिया का प्रभार सौंपा गया है। शनिवार को प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह डीएसओ मनिंद्र भगत ने पंचायत भवन में प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की।

 

मनिंद्र भगत ने बताया कि विजय कुमार सिंह के खिलाफ 14 जून 2025 को सदर थाना में कांड संख्या 212/25 के तहत एक महिला के साथ अनैतिक कृत्य का मामला दर्ज किया गया था। गंभीर आरोपों को देखते हुए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) के आदेश के तहत मुखिया की वित्तीय शक्तियों को निलंबित कर दिया गया है। पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 73 (क-2) के तहत उप मुखिया मोहम्मद अबरार को वित्तीय सहित सभी शक्तियां अगले आदेश तक सौंपी गई हैं।

 

प्रभार ग्रहण करने के बाद उप मुखिया मोहम्मद अबरार का पंचायत भवन में ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अबरार ने कहा, “प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा।” इस अवसर पर पंचायत सचिव विश्वविजय अमरज्योति, पूर्व पंचायत सचिव सुधांशु दुबे, प्रखंड समन्वयक रितेश कुमार, वार्ड सदस्य सुनीता कुमारी, रमेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

क्या है मामला?

एक महिला ने मुखिया विजय कुमार सिंह पर प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, 11 जून 2025 की रात मुखिया ने उसके घर में जबरन घुसकर बलात्कार किया और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में 14 जून को सदर थाना में बलात्कार, एससी-एसटी एक्ट और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि, एक माह बीतने के बाद भी मुखिया की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

आक्रोश रैली

मुखिया की गिरफ्तारी में देरी से नाराज अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति ने शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली। समिति ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर गहरा आक्रोश है।

 

प्रशासन और पुलिस पर अब यह दबाव बढ़ रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए। इस बीच, पंचायत के कामकाज को सुचारू रखने के लिए उप मुखिया के नेतृत्व में कार्य शुरू हो चुका है।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal